कल से लागू हो जाएंगे ओटीपी से जुड़े नए नियम, साइबर ठगी से लोगों को बचाने के लिए ट्राई ने उठाया कदम

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। फर्जी मैसेज के माध्यम से साइबर ठगी रोकने के प्रयासों के तहत 11 दिसंबर से ओटीपी से जुड़े नियम में बदलाव हो रहा है। ट्राई ने मैसेज ट्रेसिबिलिटी का नया नियम कल से लागू कर रही है। अगर आप भी जियो, एयरटेल, वीआई या बीएसएनएल के यूजर हैं तो ट्राई के इस कदम से आपको राहत मिलने की उम्मीद है। पहले यह नियम 1 दिसंबर से लागू होने वाला था, लेकिन ट्राई ने इसकी तारीख बढ़ा दी थी।

ट्राई के अनुसार 11 दिसंबर से किसी भी ऐसे किसी भी मैसेज को एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा, जिसमें टेलीमार्केटर्स द्वारा निर्धारित नंबर सीरीज का इस्तेमाल नहीं किया गया होगा। इस बदलाव के बाद से मैसेज की ट्रेसबिलिटी अच्छी होगी। इसके साथ ही फेक लिंक या धोखाधड़ी वाले मैसेज को ट्रैक कर उसे ब्लॉक करने में सुविधा होगी। पहले ट्राई ने इसे 1 दिसंबर से लागू करने का ऐलान किया था, लेकिन तैयारियां नहीं हो पाई थीं।

👉 यह भी पढ़ें:

इस तरह करेगा काम

नया नियम लागू होने के बाद बिना वैध सीरीज वाले मैसेज ऑटोमैटिक रिजेक्ट हो जाएंगे। बैंक, कंपनियां या अन्य टेलीमार्केटर्स बनकर भेजे गए फर्जी मैसेज पर लगाम लगेगी। इसके साथ ही स्पैम कॉल्स और धोखाधड़ी वाले मैसेज भी कम होंगे। उल्लेखनीय है कि साइबर ठगी में अक्सर फेक लिंक्स का इस्तेमाल होता है। साइबर ठग खुद को बैंक का अधिकारी बताकर पर्सनल डिटेल्स चुराने की कोशिश करते हैं। नया नियम ऐसे स्कैमर्स पर लगाम लगाने में मदद करेगा। इस नियम के लागू होने के बाद फर्जी ओटीपी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।