यूजीसी के नए नियमों को लेकर बवाल, दिल्ली सहित देश के कई स्थानों पर प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा मामला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। यूजीसी के नए नियम ‘उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता विनियम, 2026′ को लेकर दिल्ली से लेकर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में यूजीसी मुख्यालय के बाहर सामान्य वर्ग के प्रतिनिधि विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

देशभर में जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स और सवर्ण जाति के लोगों का यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर विरोध तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज और सीतापुर में छात्रों, युवाओं और विभिन्न संगठनों ने जगह–जगह प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। रायबरेली में भाजपा किसान नेता रमेश बहादुर सिंह और गौरक्षा दल के अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने सवर्ण सांसदों को चूड़ियां भेजी हैं।

उल्लेखनीय है कि यूजीसी ने 13 जनवरी को अपने नए नियमों को नोटिफाई किया था। इसका नाम है– ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन्स, 2026।‘ इसके तहत, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में जाति आधारित भेदभाव को रोकने के के लिए विशेष समितियां, हेल्पलाइन और मॉनिटरिंग टीमें बनाने के निर्देश दिए हैं। ये टीमें खासतौर पर एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों की शिकायतों को देखेंगी। सरकार का कहना है कि ये बदलाव उच्च शिक्षा संस्थानों में निष्पक्षता और जवाबदेही लाने के लिए किए गए हैं। हालांकि, नियमों को जनरल कैटेगरी के खिलाफ बताकर विरोध हो रहा है।

देश में कई स्थानों पर हो रहा विरोध

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ दिल्ली के साथ–साथ उत्तर प्रदेश और बिहार में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह से ही बड़ी संख्या में सामान्य वर्ग के छात्र सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बिहार में कई जगहों से प्रदर्शन की जानकारी सामने आई है। जमीन से लेकर सोशल मीडिया तक यूजीसी के इन नए नियमों के खिलाफ ‘वॉर‘ छिड़ गया है। सामान्य वर्ग की मांग है कि इस एक्ट को वापस लिया जाए या इसमें संशोधन किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

यूजीसी द्वारा बनाए गए नए नियमों के खिलाफ मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में ‘उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता विनियम, 2026′ को रद्द करने की मांग की गई है। हालांकि सर्वोच्च अदालत इस याचिका पर सुनवाई करेगा या नहीं, इस पर निर्णय आना अभी बाकी है।

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया था इस्तीफा

बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सरकारी नीतियों विशेषकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों पर नाराजगी जताते हुए सोमवार को सेवा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यूजीसी के नए नियमों को ‘काला कानून‘ बताते हुए आरोप लगाया कि ये नियम कॉलेजों के शैक्षणिक वातावरण को दूषित कर देंगे और इन्हें तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।

विराट को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप, अजीत अगरकर पर गंभीर मामला

वसीम जाफर ने अजीत अगरकर की चयन समिति पर विराट कोहली को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।

दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया और कमलनाथ के ईगो से गिरी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सिंधिया और कमलनाथ के ईगो के कारण मध्य प्रदेश सरकार गिरी। राजनीतिक मतभेदों और पदों को लेकर विवाद बड़ी वजह था।

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना बना धोखाधड़ी का जरिया, 10 लाख की हेराफेरी

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना धोखाधड़ी का तरीका बन गया है। सराफा थाना क्षेत्र में ₹10 लाख की हेराफेरी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।

इंदौर में रात का पारा गिरा 15.8°C, 20 अक्टूबर से MP में बढ़ेगी ठंड

इंदौर में रात का पारा गिरकर 15.8°C रिकॉर्ड किया गया। 20 अक्टूबर से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा होगा।

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।