भारत और ईयू के बीच ; मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील से लाखों नौकरियां आएंगी, कई सामान हो जाएंगे सस्ते

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच के 18 सालों से अटकी डील आज पूरी हो गई। भारत और यूरोपीय संघ ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का समझौता कर लिया है। हैदराबाद हाउस में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के राष्ट्रपति एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा के साथ भारतीय प्रतिनिधियों ने बैठक की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दोनों नेताओं के साथ मुलाकात की।

इस मीटिंग में दोनों के बीच समझौते का आदानप्रदान हुआ है। इसके साथ ही भारत ने यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ एफटीए साइन कर लिया है। इस फ्री ट्रेड डील के साथ ही भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार आसान हो जाएगा, वहीं भारत में कई चीजें सस्ती हो जाएंगी।

प्रधानमंत्री मोदी, कोस्टा और वॉन डेर लेयेन ने सम्मेलन में साझा मूल्यों जैसे लोकतंत्र, मानवाधिकार, कानून का शासन और अंतरराष्ट्रीय नियम आधारित व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने सुरक्षा खतरों से निपटने, सतत विकास लक्ष्यों, जलवायु और जैव विविधता कार्यों पर भी सहमति जताई। नेताओं ने भारतईयू मुक्त व्यापार समझौते की सफलता का स्वागत किया। यह समझौता व्यापार और निवेश को बढ़ाएगा, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करेगा और दोनों पक्षों के लिए समृद्धि लाएगा। दोनों नेताओं ने व्यापारिक मंच पर निजी निवेश को बढ़ाने और उद्योग क्षेत्रों में नए सहयोग की अपील की। अहम बात यह भी है कि इसकी वजह से लाखों लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है, साथ ही करीब 2 करोड़ लोगों के बीच व्यापार की संभावना बनेगी।

पीएम मोदी ने इसे भारत के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट बताया है. भारत और ईयू के बीच डील से यूरोपीय देशों से भारत आने वाली कई चीजें सस्ती हो जाएंगी. इस डील के बाद यूरोपीय संघ के केमिकल्स पर लगभग सभी उत्पादों के लिए टैरिफ खत्म किए जाएंगे, वहीं ऑप्टिकल, मेडिकल और सर्जिकल अप्लायंस के 90% उत्पादों पर टैरिफ को खत्म किया जाएगा।

भारत में कई चीजें हो जाएंगी सस्ती

भारतईयू डील से यूरोपीय देशों से आने वाले बीयर सस्ते हो जाएंगे, क्योंकि उसपर टैरिफ को 110 फीसदी से कम करके 50% किया जाएगा। इसी तरह से EU से आने वाले स्पिरिट्स पर टैरिफ घटाकर 40% हो जाएगा। यूरोपीय संघ के सदस्य देशों से आने वाले वाइन पर टैरिफ 20–30% तक कम होगा, जिससे उसकी कीमतों में कटौती हो जाएगी। यूरोपीय संघ से भारत आयात होने वाले 90 फीसदी सामानों पर टैरिफ खत्म हो जाएगा। यूरोपीय संघ से भारत आयात होने वाले मशीनरी और इंडस्ट्रियल अप्लायंस पर टैक्स कम हो जाएगा। यूरोपीय संघ से आने वाली गाड़ियों पर टैक्स में भारी कटौती होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।