यूपी में अफसरों के इस्तीफे का सिलसिला जारी, अब अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने रोते-रोते योगी के पक्ष में दिया इस्तीफा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज माघ मेंले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कल बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दिया था। आज अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने इस्तीफा देते समय कहा कि उनका ये इस्तीफा पीएम मोदी और सीएम योगी के समर्थन में है। मैं उनका अपमान नहीं सह सकता।

प्रशात कुमार सिंह के इस्तीफे के बाद उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अपनी पत्नी से फोन पर बात करते समय फफकफफककर रोते नजर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रशांत कुमार सिंह फोन लगाते समय बेहद भावुक दिख रहे हैं। उनकी पत्नी ने जैसे ही उनका फोन उठाया तो उन्होंने बताया कि मैंने इस्तीफा दे दिया है. मुझे बर्दाश्त नहीं हुआमुझे बर्दाश्त नहीं हुआ। ये कहते ही वो रो पड़े। फिर वो कहते हैं कि जिसका नमक खाते हैं उसका सिला अदा करते हैं. मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ। फोन काटने के बाद प्रशांत सिंह कहते हैं कि सॉरी, मैं पत्नी से बात कर रहा था। मेरी दो बेटियां हैं, मैं दो रात से सोया नहीं था और बहुत पीड़ा में था मैं।

प्रशांत कुमार सिंह ने अपना दो पन्नों का इस्तीफा राज्यपाल को भेजा है। अपने बयान में प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में यह कदम उठा रहे हैं। उनका कहना है कि शंकराचार्य द्वारा सीएम योगी पर की गई अभद्र टिप्पणी से वह गहरे आहत थे। प्रशांत सिंह ने अपने पत्र में लिखा किप्रयागराज में उत्तर प्रदेश सरकार सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध अविमुक्तेश्वरानन्द शंकराचार्य द्वारा किये गये अभद्र टिप्पणी से मैं आहत हूं। क्योंकि मैं उत्तर प्रदेश राज्य का एक साधारण कर्मचारी हूं।

बरेली सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया था इस्तीफा

इससे पहले 26 जनवरी को बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले आलंकार अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश मेंब्राह्मण विरोधी अभियानचलने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि राज्य में ब्राह्मण समाज को निशाना बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।अलंकार अग्निहोत्री ने यह भी आरोप लगाया कि प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य के स्नान के दौरान उनके शिष्यों और बुजुर्ग भिक्षुओं के साथ मारपीट की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।