👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
- बिहार के गयाजी में कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत
0:00 left
पटना। हमेशा अपने विवादों से चर्चा में रहने वाले आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को एक बार फिर विवादित बयान दिया है। 15 दिसंबर से शुरू हो रही नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो, लालू ने कहा- नीतीश, नैन सेंकने जा रहे हैं।
लालू से पत्रकारों ने पूछा कि नीतीश कुमार दावा कर रहे हैं कि 2025 के चुनाव में एनडीए बिहार में 225 सीट जीतेगी। इस पर लालू यादव ने फिर नीतीश पर ही हमला कर दिया और कहा कि पहले आंख सेंकें न अपना। जा रहे हैं आंख सेंकने। लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने इसे फिजूलखर्ची बताया है। इधर, जेडीयू के एमएलसी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू यादव के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुआ कह कि लालू यादव कांग्रेस की ओर आंख दिखाएं। आपने नीतीश कुमार की ओर आंख दिखाने की हिम्मत कैसे कर दी? सच तो ये है कि होटवार जेल में आपका शरीर था लेकिन आपकी बुद्धि चरवाहा विद्यालय में कैद हो गई।
बिहार में 48 प्रतिशत महिला वोटर
बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाला है। यहां महिला वोटरों की संख्या 48 प्रतिशत है। इसी के मद्देनजर नीतीश कुमार ने महिला संवाद यात्रा का प्लान बनाया है। वे इस यात्रा में महिलओं से बातचीत करेंगे। बिहार में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लेंगे और उसकी समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही नीतीश महिलाओं की समस्या भी सुनेंगे। इसी के आधार पर सरकार आगे किसी योजना की घोषणा करेगी।



