👉 यह भी पढ़ें:
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
- Ahmedabad Airport Incident: टला बड़ा विमान हादसा! Air India और IndiGo के विमान आमने-सामने आए, आखिरी वक्त पर बची टक्कर
- Air India Flight Emergency: उड़ान के बीच अचानक मचा हड़कंप! Bird Strike के बाद करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा
- महंगे ईंधन ने बिगाड़ा एयर इंडिया का उड़ान प्लान, तीन महीने तक कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद
- हवा में ही बंद हो गया एयर इंडिया के विमान का इंजन, पायलट ने पैन-पैन अलर्ट देकर उतारा विमान
- आसमान में मचा हड़कंप: धुएं के बीच एअर इंडिया विमान की लखनऊ में आपात लैंडिंग, यात्रियों में दहशत
0:00 left
इंदौर। इंदौर के हवाई यात्रियों को कल यानी 15 जनवरी से हैदराबाद के लिए एक नई फ्लाइट मिलने वाली है। इस फ्लाइट का संचालन एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा किया जाएगा। यह हर दिन शाम को हैदराबाद से इंदौर आकर वापस हैदराबाद जाएगी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के अनुसार, उड़ान आईएक्स 2887 शाम 4:40 बजे हैदराबाद से रवाना होकर शाम 6:25 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में उड़ान आईएक्स 2889 शाम 6:55 बजे इंदौर से रवाना होकर रात 8:25 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा तीन घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान का संचालन किया जा रहा है। 15 जनवरी से एयरलाइन कंपनी अपनी हैदराबाद की उड़ान शुरू कर रही है।
उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस फ्लाइट की घोषणा दिसंबर में ही कर दी थी और साथ ही बुकिंग भी शुरू कर दी थी। इंदौर से हैदराबाद के लिए वर्तमान में तीन उड़ानें संचालित हो रही हैं। इन तीनों का संचालन इंडिगो द्वारा किया जाता है। यह उड़ानें इंदौर से दोपहर 12:40 बजे, शाम 6:25 बजे और रात 7:30 बजे रवाना होती हैं। अब एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई उड़ान शुरू होने के बाद हैदराबाद के लिए कुल चार उड़ानें हो जाएंगी। इससे हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को एक अतिरिक्त फ्लाइट का विकल्प मिलने जा रहा है।



