प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। आज अमृत स्नान के बाद चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 हजार से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं। मेले में बनाए गए अस्थायी अस्पताल में दो दिन में 7 हजार से ज्यादा मरीज पहुंच चुके हैं। 24 घंटे में 132 मरीजों को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संगम स्नान के लिए आए लोगों में 10 हजार से अधिक पर सुबह के ठंडे मौसम का प्रहार हुआ। अलग–अलग स्थानों पर चार तीर्थ यात्री इसे सहन नहीं कर सके और उनकी जान चली गई। आपातकाल की स्थिति को देखते हुए महाकुंभ में अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। इस अस्थायी अस्पताल में कुल 100 बेड लगाए गए हैं। 10 आईसीयू की सुविधा है। यहां की ओपीडी में दो ही दिनों में 7000 से ज्यादा मरीज पहुंचे। पिछले 24 घंटे में 132 मरीजों को आईसीयू में भर्ती किया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले प्रयागराज में सियासी घमासान, KP कॉलेज मैदान का आवंटन रद्द; कांग्रेस बोली- ‘सड़क पर भी करेंगे कार्यक्रम’
- Prayagraj Triple Murder: आधी रात का खूनी खेल! एक ही परिवार के 3 बुजुर्गों की बेरहमी से हत्या, क्या पड़ोसी ने लिया पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला?
- प्रयागराज में अमोनिया गैस टैंक फटने से सपा नेता का कोल्ड स्टोरेज धराशायी, आठ मजदूरों के मरने की खबर, कई गंभीर घायल
- मकर संक्रांति पर संगम में आस्था का महासैलाब, 2–2.5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान
- प्रयागराज में पुलिस मुठभेड़: सराफा व्यापारी के बेटे पर हमले में शामिल बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
- दिगंबर जैन महाकुंभ में बोले सीएम मोहन यादव- हमारी दिगंबर परंपरा वाकई अद्भुत है
महाकुंभ में आए चार लोगों की मौत
संगम स्नान के लिए आए लोगों में 10 हजार से अधिक पर सुबह के ठंडे मौसम का प्रहार हुआ। अलग–अलग स्थानों पर चार तीर्थ यात्री इसे सहन नहीं कर सके और उनकी जान चली गई। ज्यादातर लोगों को हृदयाघात और फेफड़े में संक्रमण के चलते सांस लेने में परेशानी आई। इनमें 78 वर्षीय कीर्ति भाई और राजस्थान के कोटा जिला निवासी सुदर्शन सिंह पनवार को डाक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण करते हुए मृत पाया। मुंबई के बिंदौसी निवासी 48 वर्षीय चेतन राम निखल सांघवी और 70 साल के एक अज्ञात नागा संन्यासी को मृत पाया गया।



