नई दिल्ली। एयर इंडिया के विमानों में लगातार खराबी आ रही है। अहमदाबाद हादसे के बाद से यह सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को एयर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान में तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान भरने से पहले टेकऑफ को रद्द कर दिया गया।
एअर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार 31 जुलाई को दिल्ली से लंदन जाने वाली उड़ान संख्या AI2017 संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण वापस लौट आई। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला किया। इसके बाद एहतियाती जांच के लिए विमान को वापस ले जाया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द लंदन ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान तैनात किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस उड़ान में बोइंग 787-9 विमान का इस्तेमाल किया गया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
उल्लेखनीय है कि 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का लंदन जा रहा प्लेन क्रैश कर गया था। इसमें विमान में सवार 241 लोगों सहित 270 की मौत हो गई थी। इसके बाद डीजीसीए ने एयर इंडिया के विमानों को लेकर सख्ती शुरू की। तब से लगातार एयर इंडिया के विमानों में खराबी आ रही है। पिछले हफ़्ते, जयपुर से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के सिर्फ़ 18 मिनट बाद ही वापस लौट आई। बाद में जारी एक बयान में एयर इंडिया ने कहा कि चालक दल को तकनीकी समस्या के संकेत मिले जिसकी वजह से विमान को वापस लौटाना पड़ा। इससे पहले कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोहा जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक और उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के दो घंटे बाद वापस लौटना पड़ा था। अधिकारियों के अनुसार, विमान के एसी केबिन में गड़बड़ी की सूचना मिली थी।



