कैलिफ़ोर्निया में जंगल की आग ने बढ़ाई तबाही: हज़ारों लोग सुरक्षित स्थान पर भेजे गए
कैलिफ़ोर्निया के लॉस एंजेलिस से 45 मील दूर कास्टिक झील के पास पहाड़ी इलाक़े में जंगल की आग ने फिर से विकराल रूप ले लिया है। इस आग ने अब तक 8,000 एकड़ से ज़्यादा क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। तेज हवाओं और सूखी झाड़ियों के चलते आग तेजी से फैल रही है, जिससे पास के रिहायशी इलाक़ों और स्कूलों को ख़तरा बढ़ गया है।

हालांकि, अभी तक किसी घर को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 19,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।
अग्निशमन दल आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहा है। इस विनाशकारी आग को एक सप्ताह से ज़्यादा समय हो गया है और इससे पहले भी कैलिफ़ोर्निया के कई इलाक़ों में तबाही हुई, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई और कई आलीशान घर खाक हो गए।राज्य प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आग प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव: ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी जंग की आशंका
- लेबनान में बढ़ा युद्ध का खतरा: इजराइल ने बड़े इलाके को घोषित किया ‘युद्ध क्षेत्र’, लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश
- फाल्टा में कमल की ऐतिहासिक विजय, मोदी बोले — जनता ने डर की राजनीति को नकारा
- कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा: लॉरी से भिड़ी गाड़ी, पांच लोगों की मौके पर मौत


