अमेरिकी कांग्रेस ने ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पारित किया, राष्ट्रपति बोले – देश को तेज गति देगा
अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स और खर्च से जुड़े महत्वाकांक्षी विधेयक ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ को पारित कर दिया है। इसे अमेरिका की राष्ट्रीय राजनीति में ट्रंप की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- India-US Trade Deal: ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं, जल्द होगी डील!
- अब समझौता करना ही होगा’—ट्रंप का ईरान को सीधा संदेश, Israel-Lebanon Conflict के बीच बड़ा खुलासा
- ट्रंप की ईरान पर हाई-लेवल बैठक बेनतीजा: युद्धविराम पर नहीं बनी सहमति, परमाणु मुद्दे पर कायम गतिरोध
- अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी शांति की उम्मीद: 60 दिन के सीजफायर विस्तार पर सहमति, ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

हाउस में मामूली अंतर से पारित
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने इस विधेयक को 218 के मुक़ाबले 214 मतों से मंज़ूरी दी। इससे पहले मंगलवार को सीनेट में यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका था। राष्ट्रपति ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली कांग्रेस को चार जुलाई तक इसे क़ानून में बदलने की समयसीमा दी थी।
वित्तीय घाटा और स्वास्थ्य बीमा पर प्रभाव
कांग्रेस के बजट कार्यालय (CBO) का अनुमान है कि इस विधेयक के चलते अगले 10 वर्षों में संघीय घाटा 3.3 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ सकता है। इसके अलावा, यह भी आशंका जताई जा रही है कि इससे लाखों लोग स्वास्थ्य बीमा से वंचित हो सकते हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस दावे को खारिज किया है।
ट्रंप ने विधेयक को बताया देश के लिए फायदेमंद
बिल के पारित होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “यह विधेयक इस देश को तेज़ गति देगा। यह देश के लिए एक बेहतरीन विधेयक होगा।”
जल्द बनेगा क़ानून
ऐसी उम्मीद की जा रही है कि चार जुलाई के दिन राष्ट्रपति ट्रंप इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे आधिकारिक रूप से क़ानून में तब्दील कर देंगे।


