यूएन का इजराइल पर गंभीर आरोप: हिरासत में लिए गए फिलिस्तीनियों के साथ यौन हिंसा
संयुक्त राष्ट्र ने इजराइल पर आरोप लगाया है कि उसके सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिए गए फिलिस्तीनियों के साथ यौन हिंसा और अन्य गंभीर उल्लंघन किए हैं। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि यदि ये आरोप साबित होते हैं, तो इस्राइल को अपनी अगली रिपोर्ट में युद्ध में यौन हिंसा करने वाले देशों की सूची में डाला जा सकता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Middle East Ceasefire Breakthrough! हिजबुल्लाह और इजराइल में बड़ी डील, ट्रंप की मध्यस्थता से रुकेगा युद्ध?
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- गाजा पर इजराइल का बड़ा सैन्य दांव: नेतन्याहू ने 70% क्षेत्र पर कब्जे का दिया निर्देश
- लेबनान में बढ़ा युद्ध का खतरा: इजराइल ने बड़े इलाके को घोषित किया ‘युद्ध क्षेत्र’, लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश
इजराइल का इनकार
इजराइल ने आरोपों को आधारहीन और पक्षपातपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यूएन को हमास के युद्ध अपराधों और बंधकों की रिहाई पर ध्यान देना चाहिए। जांच में मुश्किलें
गुटेरेस ने कहा कि इजराइल द्वारा यूएन निरीक्षकों को पहुंच न देने से यौन हिंसा के पैटर्न और व्यवस्थित इस्तेमाल की पुष्टि करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने इजराइल से इन गतिविधियों को तुरंत रोकने और समयबद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
पहले भी लगे हैं आरोप
मार्च 2025 में यूएन समर्थित मानवाधिकार विशेषज्ञों ने भी इजराइल पर फिलिस्तीनी महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के खिलाफ यौन और लिंग आधारित हिंसा के व्यवस्थित इस्तेमाल का आरोप लगाया था।


