अगले चुनाव में ट्रूडो का खेल खत्म होगा ; एलन मस्क
एलन मस्क ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर कटाक्ष किया। उन्होंने आगामी कनाडाई संघीय चुनाव में उनके पतन की भविष्यवाणी की, जो अगले साल 20 अक्तूबर को या उससे पहले हो सकता है। मस्क ने एक्स पर उस पोस्ट पर, जिसमें कहा गया था कि जर्मनी की समाजवादी सरकार गिर गई है, प्रतिक्रिया देते हुए कहा, आने वाले चुनाव में ट्रूडो का खेल खत्म होगा।
खासतौर पर, मस्क ने तीन-पक्षीय गठबंधन के पतन के बाद जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज को मूर्ख कहा। उन्होंने जर्मन में एक पोस्ट कर कहा, ओलाफ एक मूर्ख हैं। इस पर एक यूजर ने कहा, एलन हमें ट्रूडो से छुटकारा पाने के लिए कनाडा में आपकी मदद चाहिए।इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने कहा, आने वाले चुनाव में ट्रूडो का खेल खत्म होगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- एलन मस्क की कंपनी एक्स को भारत सरकार का नोटिस, Grok AI से अश्लील कंटेंट तत्काल हटाने के निर्देश, 72 घंटों में मांगी रिपोर्ट
- नवारो के भारत विरोधी बयान पर बवाल, एलन मस्क ने किया पलटवार
- एलन मस्क ने बनाई नई ‘अमेरिका पार्टी’, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट को दी चुनौती
- एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की भारत में एंट्री, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, सैटेलाइट से दूर-दराज के इलाके में भी मिलेगा इंटरनेट


