एलन मस्क ने बनाई नई ‘अमेरिका पार्टी’, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट को दी चुनौती

Date:

एलन मस्क ने बनाई नई ‘अमेरिका पार्टी’, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट को दी चुनौती

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मतभेद के कुछ सप्ताह बाद अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने घोषणा की है कि वे एक नई राजनीतिक पार्टी की स्थापना कर रहे हैं। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर बताया कि उन्होंने ‘अमेरिका पार्टी’ नामक एक नई पार्टी बनाई है, जो अमेरिका की दो प्रमुख पारंपरिक पार्टियों — रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी — को चुनौती देगी।

एलॉन मस्क ने किया नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान, बोले- लोगों को एक पार्टी  सिस्टम से मिलेगी मुक्ति - Elon Musk announces formation of new political  party ntc - AajTak

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस पार्टी को अमेरिकी चुनाव आयोग में औपचारिक रूप से पंजीकृत किया गया है या नहीं। मस्क ने अभी तक यह भी साफ नहीं किया है कि इस पार्टी का संरचना मॉडल क्या होगा, इसका नेतृत्व कौन करेगा, और इसका राजनीतिक एजेंडा क्या रहेगा।

यह राजनीतिक कदम मस्क और ट्रंप के बीच हालिया विवाद के बाद सामने आया है। वर्ष 2024 के चुनाव के दौरान मस्क ट्रंप के प्रमुख समर्थक रहे थे और उन्होंने ट्रंप की जीत सुनिश्चित करने के लिए करीब 25 करोड़ डॉलर का चंदा भी दिया था। चुनाव के बाद ट्रंप ने मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) — यानी खर्च कटौती विभाग — का प्रमुख नियुक्त किया था, जिसका मकसद सरकारी बजट में कटौती के रास्ते तलाशना था।

हालांकि, मस्क और ट्रंप के रिश्तों में खटास तब आई जब मस्क ने मई महीने में ट्रंप सरकार से दूरी बना ली और सार्वजनिक रूप से कर नीति और खर्च योजनाओं की आलोचना की। इसके बाद से ही मस्क के एक स्वतंत्र राजनीतिक मंच खड़ा करने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन्हें अब उन्होंने ‘अमेरिका पार्टी’ के रूप में सार्वजनिक रूप से घोषित कर दिया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के जल संकट में अब सीएम मोहन यादव की एंट्री, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शहर में लंबे समय से चल रहे जल संकट में अब सीएम डॉ.मोहन यादव की एंट्री हो गई है। रविवार को सीएम यादव ने संभागायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर इंदौर के जल संकट की स्थिति की समीक्षा की। सीएम यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।