रूस में रेल हादसे से हड़कंप: टैम्बोव में फ्यूल वैगन विस्फोट, 1000 फीट ऊंची आग की लपटें
रूस के टैम्बोव इलाके में एक बड़ा धमाका हुआ है, जहां मॉस्को–वोरोनेज–रोस्तोव रूट पर चल रही एक रूसी ट्रेन के फ्यूल वैगन में विस्फोट हो गया। यह हादसा कोचेतोवका-2 स्टेशन पर ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद हुआ, जिसके चलते भीषण आग लग गई और उसकी लपटें करीब 1,000 फीट तक आसमान में उठती देखी गईं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Himachal Pradesh Viral Video: NH-5 पर मौत बनकर टूटा पुल! डंपर समेत सतलुज नदी में गिरा ड्राइवर, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
- Vande Bharat Express में अचानक आई बड़ी तकनीकी खराबी! 4 घंटे तक ट्रैक पर रुकी रही ट्रेन, यात्रियों में बढ़ी बेचैनी
- Himachal Pradesh Accident: मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का शिकार! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विस्फोट और आग की चपेट में आकर लगभग 30 रेल वैगन क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, घटना के बाद रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ और कम से कम आठ इंटर-सिटी ट्रेनें देरी से चलीं।
बताया जा रहा है कि यह ट्रेन एक अहम सप्लाई रूट पर थी, जिसका इस्तेमाल रूस के दक्षिणी हिस्सों में ईंधन, सैन्य उपकरण और अन्य भारी सामान पहुंचाने के लिए किया जाता है। इसी वजह से कुछ रिपोर्टों में इस विस्फोट को यूक्रेन युद्ध से जुड़ी संभावित तोड़फोड़ से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
फिलहाल रूसी अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं और विस्फोट के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।



