रूस-यूक्रेन युद्ध ,अमेरिका की वजह से;पुतिन

Date:

रूस-यूक्रेन युद्ध ,अमेरिका की वजह से;पुतिन

मौजूदा समय में रूस और यूक्रेन के बीच करीब 2 साल से युद्ध चल रहा है. इस दौरान एक अमेरिकी पत्रकार कार्लसन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू लिया है. कार्लसन के साथ हुई बातचीत में पुतिन ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अमेरिका की वजह से हो रहा है. अमेरिका के कहने पर ही कीव ने मास्को के साथ दूरी बनाई.

Russia President Vladimir Putin Won't Make Peace In Ukraine Before 2024  Election: US Official

पुतिन ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने ही 2014 में यूक्रेन की राजनीति में बदलाव करवाया. इस दौरान जिन लोगों ने नई सरकार को नहीं स्वीकार किया. उन लोगों पर काफी अत्याचार हुए. रूसी राष्ट्रपति के मुताबिक वो ऐसे ही युद्ध में नहीं कूद पड़े. यूक्रेन स्थित डोनबास और क्रीमिया के लोगों ने जब रूस से मदद की गुहार लगाई तब वह आगे आए. पुतिन का कहना है कि 2008 में नाटो ने यूक्रेन के साथ अपने संबंध स्थापित करने की कोशिश की. इस बीच 2014 में तख्तापलट देखने को मिला. नाटो के आदेश पर ही यूक्रेन में उन लोगों को टारगेट किया गया जिन्होंने नई सरकार को स्वीकार नहीं किया.

Putin casts the Ukraine conflict as a fight for Russia's survival as he  seeks reelection next month | PBS NewsHour

. यूक्रेनी सेना ने सर्वप्रथम 2014 में डोनबास के लोगों पर हमला किया. यहीं से मौजूदा युद्ध की शुरुआत हुई थी.पुतिन का कहना है कि सीआईए की वजह से ही यूक्रेन में तख्तापलट हुआ था. हमने कई बार अमेरिका को यूक्रेन के साथ चल रही समस्याओं को साझा किया, लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला. इसके विपरीत यूक्रेन ने हमारे ऊपर सैन्य कार्रवाई करनी शुरू कर दी. पुतिन के अनुसार वह यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को लेकर भी अमेरिका के साथ बातचीत करना चाहते थे, लेकिन वह नहीं हो पाया.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 17 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंकों की तेजी के साथ 78,493.54 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 156.8 अंक की बढ़त के साथ 24,353.55 के लेवल पर क्लोज हुआ। आज सेंसेक्स ने 77,976 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 78,493 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने शुक्रवार को 24,165 के लेवल पर ओपनिंग दी और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 24,353 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.27% की तेज़ी देखने को मिली, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.48% की उछाल दर्ज की गई। निफ्टी  की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 4.76 प्रतिशत की बढ़त हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड में देखने को मिली। इसके बाद क्वालिटी वॉल्स में 2.61 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 2.25 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील में 2.10 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल में 1.94 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 2.83 प्रतिशत की गिरावट विप्रो में देखी गई।  इसी तरह एचडीएफसी लाइफ में 2.39 प्रतिशत की गिरावट, सन फार्मा में 1.04 प्रतिशत की गिरावट, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.69 प्रतिशत की गिरावट और लार्सन एंड टुब्रो में 0.58 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।