अमेरिका दौरे पर राहुल, टेक्सास में बोले- लोकसभा चुनाव में लोग समझ गए कि भारत के प्रधानमंत्री संविधान पर कर रहे हमला

Date:

टेक्सास। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका में हैं। टेक्सास में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आरएसएस का मानना है कि भारत एक विचार है और हमारा मानना है कि भारत विचारों की बहुलता है। इसमें सभी को शामिल होने की अनुमति दी जानी चाहिए। राहुल ने कहा कि यह लड़ाई है और लोकसभा चुनाव 2024 में और स्पष्ट हो गई जब भारत के लाखों लोगों ने स्पष्ट रूप से समझा कि भारत के प्रधानमंत्री भारत के संविधान पर हमला कर रहे हैं।

राहुल ने कहा कि मैंने आपसे जो भी कहा है, वह संविधान में है। आधुनिक भारत की नींव संविधान है। चुनाव में लोगों ने जो स्पष्ट रूप से समझा, और मैंने इसे होते हुए देखा। राहुल ने कि जब मैं संविधान का हवाला देता था, लोग समझते थे कि मैं क्या कह रहा था। वे कह रहे थे कि भाजपा हमारी परंपरा पर हमला कर रही है, हमारी भाषा पर हमला कर रही है, हमारे राज्यों पर हमला कर रही है, हमारे इतिहास पर हमला कर रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात, उन्होंने जो समझा वह यह था कि जो कोई भी भारत के संविधान पर हमला कर रहा है, वह हमारी धार्मिक परंपरा पर भी हमला कर रहा है।

चीन में रोजगार की समस्या नहीं

राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि चीन ने अपने देश में उत्पादन पर ध्यान दिया। वहां रोजगार की समस्या नहीं है। भारत में अधिकांश चीजें मेड इन चाइना है। चीन की नीति उसे रोजगार देने में सफल बनाती है। राहुल ने कहा कि 25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये का बैंक कर्ज माफ कर दिया गया है। इतने पैसे से कई उद्योग लग सकते थे। छात्रों से बातचीत के दौरान राहुल ने राजनीति में सुनने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुनना बोलने से कहीं ज्यादा जरूरी है। लोगों को समझने के लिए सुनना जरूरी है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हैदराबाद। आईपीएल 2026 के तहत मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में  सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया। एसआरएच ने 243 रनों का टारगेट दिया, जवाब में डीसी निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन  ही बना पाई। बड़े स्कोर का पीछा करते हुए बुरी तरह हारी डीसी अपने होम ग्राउंड पर टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स ने धमाका शुरू किया। 8 ओवर तक सनराइजर्स का एक भी विकेट नहीं गिरा और उन्हें पहला झटका 97 के स्कोर पर लगा, जब ट्रैविस हेड 26 गेंद में 37 रन बना अक्षर पटेल की गेंद पर कैच दे बैठे। 10 ओवर के खत्म होने तक सनराइजर्स ने अच्छे रन रेट के साथ 104 रन बना दिए। पहला विकेट लेने के बाद भी एसआरएच का खेल धुआंधार चलता रहा। अभिषेक शर्मा और कप्तान इशान किशन के व्यक्तिगत प्रदर्शन के कारण खेल में एसआरएच को मजबूत पकड़ मिली। अभिषेक का कैच नीतीश राणा ने 86 रन पर छोड़ा। 14वें ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगा के मात्र 47 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने शतक लगाया। ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसी ओवर में दुर्भाग्य से इशान किशन को नीतीश राणा ने रन आउट कर दिया। 17 ओवर के खत्म होते तक एसआरएच ने 200 का आंकड़ा पार कर दिया। डीसी की तरफ से गेंदबाजों का कोई योगदान नहीं रहा। सब ने भर-भर के रन दिए और एक विकेट बस अक्षर पटेल ने लिया। एसआरएच ने मात्र 2 विकेट गंवा के 242 का विराट स्कोर खड़ा कर दिया। अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में 135 रन बनाए। आखिरी ओवर में 18 रन निकालने वाले हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों में 37 रन बनाए। डीसी से राणा ने बनाया सबसे ज्यादा रन एसआरएच के विशाल स्कोर को चेज़ करने के लिए डीसी ने शुरुआत की और अच्छे रन रेट से खेलने का लक्ष्य रखा। तीसरे ओवर में  डीसी को बड़ा झटका लगा और उनके शानदार बल्लेबाज निसांका 8 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए कप्तान केएल राहुल और नितीश राणा ने अच्छी साझेदारी की और अच्छे रन भी जोड़े, लेकिन  साकिब हुसैन की गेंद पर केएल राहुल, अभिषेक शर्मा को कैच दे बैठे। 107 पर 2 विकेट स्कोर बोर्ड पर दिखा रहा था तभी आया 11वां ओवर ईशान मलिंगा का जिन्होंने डीसी के जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया। पहले बॉल में नीतीश राणा का विकेट चला गया, जिन्होंने 57 रन बनाए और दूसरी बॉल पर राणा की जगह ऐ डेविड मिलर भी आउट हो गए। ईशान मलिंगा हैट्रिक से चूक गए,  लेकिन डीसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जब 25 गेंद पार 77 रन चाहिए थे तब डीसी का पांचवा विकेट गिरा। बाउंड्री लगाने के चक्कर में ट्रिस्टन स्टब्स 27 रन बना के कैच आउट हो गए। जैसे-जैसे गेंद और रन के बीच की दूरी बढ़ती गई, डीसी का जीतना नामुमकिन हो गया। एसआरएच ने डीसी को इस रोमांचक मैच में 47 रनों से हराया।