कानपुर में में बड़ी रेल दुर्घटना टली, ट्रैक पर रखे एलपीजी सिलेंडर से टकराई कालिंदी एक्सप्रेस, जांच शुरू

Date:

कानपुर। कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गई। ट्रेन जब कानपुर के शिवराजपुर के रेलवे ट्रैक के पास पहुंची तो वहां एक एलपीजी गैस सिलेंडर पटरी के बिलकुल बीच में रखा हुआ था। जब ड्राइवर की नजर पड़ी तो उसने एमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे सिलेंडर इंजन से टकारकर दूर गिर गया। अगर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार घटना कानपुर सेंट्रल स 30 किलोमीटर दूर शिवराजपुर क्षेत्र के रेलवे ट्रैक की है। रात 8.30 बजे यहां से गुजर रही कालिंदी एक्सप्रेस को धमाके से उड़ने की साजिश रची गई। रेल के ट्रैक के बीच में एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ कांच की बोतल में ज्वलनशील पदार्थ और सफेद रंग का केमिकल रखा गया था। ट्रेन के ड्राइवर ने पटरी पर रखे सिलेंडर को देख एमरजेंसी ब्रेक लगाया। स्पीड ज्यादा होने के कारण ट्रेन रुकते-रुकते भी सिलेंडर से इंजन टकरा गया। सिलेंडर दूर जा गिरा। अगर सिलेंडर फट जाता पटरी को नुकसान पहुंचता और ट्रेन पटरी से उतर सकती थी। रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।