एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर भड़की कांग्रेस, खड़गे ने पीएम मोदी पर किया हमला, कमलनाथ ने भी साधा निशाना

Date:

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि कर दी है। इसके बाद से कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आपकी सरकार ने घाव पर नमक छिड़कने का काम किया है।

खड़गे ने एक्स पर लिखा कि वाह मोदी जी वाह!! मई 2014 की तुलना में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में 41% की गिरावट आई है, लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमत कम करने के बजाय आपकी लुटेरी सरकार ने 2-2 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है। टैरिफ नीति पर कुंभकर्णी नींद के कारण शेयर बाजार में बड़े और छोटे निवेशकों को एक बार में 19 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होते देखकर आपको राहत नहीं मिली होगी, इसलिए आपकी सरकार घाव पर नमक छिड़कने आई है! खड़गे ने कहा कि एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी थी, मोदी जीइस बार महंगाई की मार उज्ज्वला की गरीब महिलाओं की बचत पर भी पड़ी। लूट, जबरन वसूली, धोखाधड़ीये सब मोदी सरकार का पर्याय बन गए हैं।

कांग्रेस ने एक पुराना वीडियो किया शेयर

कांग्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें वे यूपीए सरकार के दौरान एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं। पार्टी ने पोस्ट में कहा कि सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी। नरेंद्र मोदी ने इसका विरोध किया और कहा कि सरकार ने लोगों से गैस सिलेंडर छीन लिया। कांग्रेस ने कहा कि महंगाई पुरुष मोदी ने जनता को महंगाई के रूप में बड़ा झटका दिया है।

कमलनाथ ने भी साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने केंद्र सरकार पर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी करने पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपया की वृद्धि कर केंद्र सरकार ने आम आदमी पर महँगाई का चाबुक चलाया है। भोपाल में अब सिलेंडर की कीमत 858.50 रुपये हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में पहले से ही रसोई का बजट आसमान छू रहा था, दाल, सब्ज़ियों, खाद्य तेल, आटा और राशन का दूसरा सामान पहले से ही महंगा है। कमलनाथ ने कहा कि मैं केंद्र सरकार को याद दिलाना चाहता हूं कि केंद्र में जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तो गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाती थी। वर्तमान सरकार ने जानबूझकर सब्सिडी समाप्त की और धीरे धीरे गैस सिलेंडर के दाम आसमान पर पहुँचा दिये। यह पूरी तरह से जन विरोधी कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज यानी गुरुवार को प्रथम चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच कई स्थानों से हिंसा की खबरें भी आ रही हैं। सबसे बड़ी खबर कुमारगंज विधानसभा से आई है। यहां भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर भीड़ ने हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मी के साथ भागकर बचाई जान इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई होती दिख रही है। इस हमले में उनके कान से खून निकलता भी नजर आया। इसके बाद उन्होंने  अपने सुरक्षाकर्मी के साध भागकर अपनी जान बचाई। सरकार ने टीएमसी पर लगाए आरोप इसके बाद सुवेंदु सरकार ने टीएमसी पर जमकर आरोप लगाए हैं।  पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके पोलिंग एजेंट्स को 8-10 बूथों से जबरन बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन उन्होंने खुद हस्तक्षेप कर उन्हें वापस अंदर जाने दिलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह बूथ नंबर 24 पर स्थिति देखने पहुंचे, तो उन पर और उनकी टीम पर हमला किया गया। चुनाव हार रही हैं ममता बनर्जी सरकार ने कहा कि घटना के समय केंद्रीय सुरक्षा बल मौजूद था, लेकिन उस समय उनके साथ सिर्फ उनका बॉडीगार्ड था। सरकार ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं और इसी डर के कारण टीएमसी के लोग इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने इस मामले में वीडियो के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।