दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के बाद शनिवार को चीन पहुंचे। तियानजिन शहर के एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया हुआ। पीएम मोदी चीन में एससीओ समिट में भाग लेंगे। इसके साथ ही वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे।
उल्लेखनी है कि पीएम मोदी सात साल बाद चीन के दौरे पर पहुंचे हैं। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चीन के कई वरिष्ठ डिप्लोमेट पीएम मोदी के स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। चीन के तियानजिन शहर में पीएम मोदी का प्लेन लैंड होने पर रेड कारपेट बिछाकर भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी के स्वागत में चीन की कई महिला कलाकार नृत्य करती नजर आ रही हैं। चीन पहुंचने पर पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा। चीनी में लिखे पीएम मोदी के इस पोस्ट में लिखा गया– शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं के साथ गहन चर्चा और बैठकों की प्रतीक्षा में चीन के तियानजिन में पहुंचा। इससे पहले मोदी और शी जिनपिंग 2024 में रूस के कजान और 2023 में दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित में ब्रिक्स सम्मेलन मिल चुके हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- World Environment Day: PM मोदी का बड़ा संदेश, ग्रीन इंडिया को लेकर कही अहम बात
- Subhash Kashyap Death News: PM Modi समेत देश के शीर्ष नेताओं ने जताया शोक
- पीएम मोदी ने दी बकरीद की मुबारकबाद, कहा- “देश में भाईचारा और खुशियां हों मजबूत”
- स्वीडन ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, विश्व मंच पर बढ़ा भारत का गौरव


