बागी 4 का ट्रेलर रिलीज, टाइगर श्रॉफ का खूंखार अंदाज देख फिदा ही दर्शक, खूब चर्चा में है-हां हर आशिक एक विलेन है

Date:

मुंबई। टाइगर श्रॉफ की आनेवाली फिल्म बागी 4 का ट्रेल शनिवार को रिलीज हो गया। इसमें टाइगर श्रॉफ का खूंखार अंदाज देख दर्शक फिदा हो गए। इस फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, हरनाज़ संधू और सोनम बाजवा भी प्रमुख भूमिका में हैं। स्टारर साजिद नाडियाडवाला की एक्शन सागाबागी 4′ का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है. ये इस फ्रैंचाइज़ी की सबसे ज़बरदस्त फिल्म बताई जा रही है. ‘बागी 4′ के ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ का खूंखार अंदाज नजर रहा है जो रौंगटे खड़े कर देता है. वहीं ट्रेलर रिलीज ने फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को पीक पर पहुंचा दिया है.

फिल्म के ट्रेलर को टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि साल की सबसे खूनी प्रेम कहानी यहीं से शुरू होती है। हां हर आशिक एक विलेन हैबागी 4 ट्रेलर आउट। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में एक डायलाग आता है-लव स्टोरी तो सुनी थी, पढ़ी थी, लेकिन ऐसी एक्शनपैक लव स्टोरी लाइफ में फर्स्ट टाइम देखी. रोमियोमजनूंराझासबको फेल कर दियाएक बागी ने। इस डायलॉग के बैकग्राउंड में टाइगर का दमदार एक्शन देखने को मिलता है। टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में रॉनी का किरदार निभा रहे हैं। रॉनी का दिल एक लड़की अलीशा पर आता है, जिसका किरदार हरनाज संधू ने निभाया है। सोनम बाजवा रॉनी की दोस्त की भूमिका में हैं। ट्रेलर में टाइगर का एक और जबरदस्त डायलॉग है, जब उनसे कोई पूछता हैदिमाग हिला हुआ है तेरा?’ तो रॉनी यानी टाइगर जवाब देते हैं, दिमाग नहीं…दिल। ट्रेलर में संजय दत्त की दमदार एंट्री भी होती है। उनके आते ही एक गूंजती आवाज सुनाई देती हैअजीब किस्सा देखा खुदकुशी कादुनिया से तंग आकर एक आशिक ने मोहब्बत कर ली। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर

शहर के प्रतिष्ठित शामिल यशवंत क्लब के चुनाव के लिए रविवार 28 जून को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मुख्य मुकाबला पम्मी छाबड़ा और जीतू जैन के पैनल की बीच था। इस चुनाव में यशवंत क्लब के सदस्यों ने गौरानी-सचदेवा पैनल पर अपना विश्वास जताया। हालंकि पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी जोरदार टक्कर दी।