पटना। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने उन्हें अवध में हराया, आप लोग उन्हें मगध में हराएं।
आरा में यात्रा के दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग को जुगाड़ आयोग बना दिया है। जनता भाजपा के रथ को फिर से रोक देगी। बिहार से अब युवाओं का नहीं बीजेपी का पलायन होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि यह उत्साह दर्शाता है कि जनता भाजपा को हराने जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-समय बिताने के लिए करना है कुछ काम
- महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोले अखिलेश यादव-धोखे से लागू करना चाहते हैं आरक्षण, अमित शाह ने कहा- आपका बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दें
- अखिलेश यादव ने एफसीआरए बिल को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा-इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी भाजपा
- सपा चीफ अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- जब हार साक्षात दिखने लगती है तो इंसान को अपने पद का मान नहीं रहता
लालू यादव से की मुलाकात
यात्रा में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव लालू यादव से मिलने पटना गए। अखिलेश ने कहा कि अब की बार भाजपा बिहार से बाहर होगी। उन्होंने तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए कहा कि बिहार के लोग अपना भविष्य बनाने के लिए मतदान करेंगे।


