अमृतसर। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को लेकर पहला विमान अमृतसर पहुंच गया है। इसमें 104 भारतीय शामिल हैं, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे। इनमें गुजरात के 33, पंजाब 30, यूपी 3, हरियाणा 33, चंडीगढ़ 2, महाराष्ट्र 3 लोग शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिकी वायुसेना का सी-17 विमान बुधवार दोपहर 1.45 बजे अमृतसर पहुंचा। यह अवैध प्रवासी भारतीयों का पहला जत्था है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका अपने इमिग्रेशन कानूनों को सख्त कर रहा है। इसी क्रम में वो अवैध प्रवासियों को उनके देश डिपोर्ट भी कर रहा है। अमेरिका में अवैध प्रवासी भारतीयों को भारत भेजना भी इसी कार्रवाई का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका अपने यहां रह रहे करीब 18 हजार अवैध प्रवासी भारतीयों को भारत भेजने की तैयारी में हैं। बीते दिनों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के दौरान जब विदेश मंत्री एस जयशंकर वाशिंगटन पहुंचे थे तो उस दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने उन्हें अवैध प्रवासी भारतीयों की सूचना दी थी। कहा जा रहा है कि अमेरिकी सरकार के पास ऐसे 20, 427 भारतीयों की सूची तैयार है। इनमें से 17, 940 भारतीयों के पते आदि का सत्यापन हो चुका है, जिन्हें भेजा जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Coronavirus: अमेरिकी वैज्ञानिक ने की थी वुहान लैब को रिसर्च के लिए फंडिंग, तुलसी गबार्ड का बड़ा खुलासा
- भारतीय जहाजों पर हमले पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-मोदीजी ने पूरे देश की नाक कटा दी
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जोरदार हमला, अमेरिका का आज्ञाकारी नौकर बता दिया
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?
- भारत पर अमेरिका का बड़ा दांव: जितनी चाहिए उतनी ऊर्जा देंगे, रुबियो के दौरे से पहले बड़ा ऐलान
- अमेरिका की ईरान को खुली चेतावनी, बोले ट्रंप — समय हाथ से फिसल रहा है



