घुसपैठ कर रहे बांग्लादेशी तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर किया हमला, एक जवान घायल, तेज धार वाले हथियार लेकर आए थे

Date:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बॉर्डर के जरिए भारत में तस्करी के लिए घुसने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बुधवार की सुबह बॉर्डर पर गश्त कर रही बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया। इसमें जिसमें एक जवान घायल हो गया। घुसपैठिये भारी संख्या में लाठीडंडे लेकर आए थे और उनके पास वायर कटर भी था। जब बीएसएफ जवानों ने उन्हें ललकारा तो रुकने की बजाय उन्होंने तेज धार वाले हथियारों से हमला कर दिया।

बताया जाता है कि बांग्लादेशियों ने दक्षिण दिनाजपुर के पास मलिकपुर गांव में तस्करी या डकैती का प्रयास किया। जब बीएसएफ जवानों ने उन्हें भारतीय सीमा में घुसते देखा तो रुकने के लिए कहा, लेकिन रुकने की बजाय घुसपैठियों ने जवानों पर ही हमला कर दिया। बीएसएफ जवानों ने उन्हें रोकने के लिए गैर घातक गोलाबारूद से गोलीबारी की, लेकिन वे रुके नहीं और बीएसएफ पार्टी को घेर लिया। बदमाशों ने बीएसएफ कर्मी का डब्ल्यूपीएन छीनने की कोशिश की और हाथापाई में बीएसएफ कर्मी को चोटें आईं। जान पर खतरा भांपते हुए बीएसएफ जवानों ने आत्मरक्षा में बांग्लादेशी बदमाशों पर गोली चलाई, इसके बाद वे भाग गए।

गोलीबारी के बाद आसपास घना कोहरा छा गया था। बाद में जब इलाके की तलाशी ली गई, इस दौरान एक बांग्लादेशी बदमाश घायल मिला। उस बांग्लादेशी को बीएसएफ द्वारा तुरंत इलाज के लिए गंगारामपुर अस्पताल ले जाया गया। मौके से लाठियां, वायर कटर अदि बरामद किया गया है। इस घटना में एक जवान भी घायल है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। बांग्लादेशी घुसपैठिए लगातार भारत की सीमा में घुसने की कोशिश करते रहते हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Vaibhav Suryavanshi : आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर सुनील गावस्कर की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा-बिना देरी इंग्लैंड में डेब्यू कराओ

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की बुरी तरह हार के बाद पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। विशेषकर वैभव सूर्यवंशी के नहीं खिलाए जाने पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। अब भारत के महान क्रिकेटर सुनली गावस्कर ने भी इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई को होने वाले पहले टी20 में वैभव का डेब्यू करवाया जाए।