पाकिस्तान: कराची एयरपोर्ट के पास धमाका , दो चीनी नागरिकों की मौत
पाकिस्तान के कराची में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास रविवार की देर रात एक धमाके में दो चीनी नागरिकों की मौत हुई है. इस घटना में एक चीनी नागरिक घायल भी हुआ है.चीन ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा, पाकिस्तान में कराची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए आतंकवादी हमले में हमारे दो नागरिक मारे गए हैं.

👉 यह भी पढ़ें:
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
- Jammu Kashmir Breaking News: LoC के पास पकड़ा गया PoK का पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; Vaishno Devi Yatra की सुरक्षा भी कड़ी
- Qatar Gas Plant Explosion: रास लाफान में भीषण धमाका, 54 घायल और 18 लापता, क्या दुनिया के सबसे बड़े LNG हब पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
- Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, महिला की मौत, 26 मजदूर घायल; आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा विस्फोट?
चीनी दूतावास ने अपने बयान में कई स्थानीय लोगों के घायल होने का भी जिक्र किया है.इस घटना की जिम्मेदारी पाकिस्तान के ही एक अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है.समूह का कहना है कि उन्होंने चीनी इंजीनियर और निवेशकों के काफिले को अपना निशाना बनाया था.इस घटना के बाद शंघाई सहयोग संगठन के नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी की तैयारी के चलते पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.



