मॉस्को जा रहा विमान अफगानिस्तान के बदख्शां के पास दुर्घटनाग्रस्त
मॉस्को जा रहा भारतीय विमान अफगानिस्तान के बदख्शां के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. अफगान मीडिया ने इसकी जानकारी दी है. अफगानिस्तान के स्थानीय टेलीविजन चैनल ने सूचना अधिकारी जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से 21 जनवरी को बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान को लेकर एक टीम भेजी गई है. मामले में DGCA के मुताबिक अभी तक कोई निर्धारित भारतीय एयरलाइन के बारे में जानकारी नहीं है. दुर्घटनाग्रस्त विमान कोई चार्टर प्लेन या विदेशी विमान हो सकता है , जिसकी जांच अफगानिस्तान से की जा रही है. आधिकारिक रूप से दुर्घटना व नुकसान और के बारे में किसी ने कुछ नहीं कहा है.हालाँकि दुर्घटनाग्रस्त विमान के भारत में पंजीकृत होने की जानकारी नहीं है | प्लेन के रूस में रजिस्टर्ड होने सामने आई है.
👉 यह भी पढ़ें:
- India-Pakistan Tension: अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा, UN ने भी जताई नागरिकों की मौत पर चिंता
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- Pakistan Airstrike in Afghanistan: तालिबान का बड़ा आरोप, सीमा पर बढ़ा युद्ध का खतरा, 11 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप
- अफगानिस्तान में लगातार भूकंप के झटके: हिंदूकुश क्षेत्र में बढ़ी चिंता
- पाकिस्तान की अफगानिस्तान में बड़ी एयरस्ट्राइक: काबुल से कंधार तक बमबारी, चार लोगों की मौत
- संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमलों की निंदा की




