मालदीव; पूर्व मंत्री को भारत को लेकर एक बार फिर मांगनी पड़ी माफ़ी
मालदीव की निलंबित मंत्री मरियम शिउना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर माफ़ी मांगी है.उन्होंने देश की विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के खिलाफ एक ट्वीट किया था जिसमें अशोक चक्र जैसा एक प्रतीक था, इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया.

👉 यह भी पढ़ें:
- पश्चिम बंगाल में भर्ती घोटाले पर बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार , रातभर चली ईडी की कार्रवाई
- कठुआ में पूर्व मंत्री बाबू सिंह के ठिकानों पर ईडी और जीएसटी खुफिया की छापेमारी, नार्को-टेरर फंडिंग से जुड़ा मामला
- मोदी की हत्या की बात कहने वाले पूर्व मंत्री राजा पटेरिया बरी, ग्वालियर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला
- बिहार; पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्या मामले में पूर्व विधायक को सजा,पूर्व सांसद बरी
- कर्नाटक: सरकारी पैसा गबन करने का दूसरा मामला सामने आया, पूर्व मंत्री गिरफ़्तार
- पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने छोड़ी पार्टी ,महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,
बढ़ते विवाद के बीच उन्होंने एक्स पर लिखा- मैं अपनी एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बात करना चाहती हूं जिसकी लोग आलोचना कर रहे हैं. मेरी पोस्ट को लेकर पैदा हुए कंफ्यूजन और अगर उससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफ़ी मांगती हूं.यह मेरे ध्यान में लाया गया कि मालदीव की विपक्षी पार्टी एमडीपी को जवाब देते हुए मैंने जो तस्वीर इस्तेमाल की वह भारत के झंडे से मिलती-जुलती है. भविष्य में मैं जो शेयर करूंगी उसे लेकर और सावधान रहूंगी.



