पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने छोड़ी पार्टी ,महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है. बाबा सिद्दीकी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया.
लोकसभा चुनाव से ठीक से पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है. पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. बाबा सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं एक युवा किशोर के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ और यह 48 वर्षों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है. आज मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं. ऐसा बहुत कुछ है जिसे मैं व्यक्त करना चाहता हूं, लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि कुछ चीजें अनकही ही रह जाएं तो बेहतर है. मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- पश्चिम बंगाल में भर्ती घोटाले पर बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार , रातभर चली ईडी की कार्रवाई
- गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई अमेरिका से प्रत्यर्पित: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड भारत की गिरफ्त में
- कठुआ में पूर्व मंत्री बाबू सिंह के ठिकानों पर ईडी और जीएसटी खुफिया की छापेमारी, नार्को-टेरर फंडिंग से जुड़ा मामला
- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मास्टरमाइंड जीशान अख्तर उर्फ जस्सी कनाडा में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी शुरू
गौरतलब है कि मिलिंद देवड़ा के बाद बाबा सिद्दीकी पार्टी छोड़ने वाले दूसरे बड़े कांग्रेस नेता बन गए हैं. कुछ दिन पहले ये खबर भी सामने आई थी कि मुंबई के बांद्रा ईस्ट से पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट में शामिल हो सकते हैं.


