हमास ने की युद्ध विराम की पेशकश , इजरायली पीएम नेतन्याहू ने किया इनकार
लम्बे समय से जारी हमास और इजरईएल के बीच युद्ध के बाद हमास की ओर से युद्धविराम की पेशकश की गई है हमास ने कहा है की युद्ध विराम के बदले वो सभी बंधकों को छोड़ने को तैयार है | हालाँकि गाजा ने इसके लिए चरण बद्ध इजराइली महिला बंधकों, 19 साल से कम उम्र के पुरुष बंधकों, बुजुर्गों और बीमारों को छोड़ने के बदले में इजराइली जेलों में बंद फ़लीस्तीनी महिलाओं और बच्चों को रिहा करने, इजराइली सेना के गाजा के आबादी वाले इलाकों से हटाने और अस्पतालों और शरणार्थी शिविरों के पुनर्निर्माण सहित कई शर्तें राखी हैं | इजरायल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने हमास के प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया है |
👉 यह भी पढ़ें:
- अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी शांति की उम्मीद: 60 दिन के सीजफायर विस्तार पर सहमति, ट्रंप की मंजूरी का इंतजार
- ट्रंप का बड़ा यू-टर्न? ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को नष्ट करने की नई पेशकश से बढ़ी हलचल
- होर्मुज से युद्धविराम तक: ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान समझौते की आखिरी कड़ी पर दुनिया की नजर
- युद्धविराम के बीच फिर बरसी मौत: दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों से मातम
उन्होंने कहा कि- कुछ महीनों में ही गाजा पर जीत संभव है.बुधवार को नेतन्याहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, पर गाजा पर जीत के अलावा इसका कोई दूसरा निष्कर्ष नहीं है. अगर हमास गाजा में बचा रहता है तो अगला जनसंहार कभी भी हो सकता है. माना जा रहा था कि इजरायल हमास की शर्तों पर बातचीत करेगा लेकिन प्रधानमंत्री के इस बयान ने साफ़ तौर पर इस तरह की संभावनाओं को ख़त्म दिया.


