लाल सागर में लाइबेरियाई मालवाहक जहाज ‘इटरनिटी सी’ पर हमला, दो नाविकों की मौत
यमन के तट के पास लाल सागर में एक भीषण समुद्री हमले में लाइबेरियाई ध्वज वाले मालवाहक जहाज ‘इटरनिटी सी’ पर हमला हुआ, जिसमें दो चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने मालवाहक जहाज पर हमला कर डुबोया, तीन की मौत, कई लापता
- ग्रीस के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान: भूमध्य और लाल सागर में भारत की सैन्य उपस्थिति से दुनिया को होगा लाभ
- हूती विद्रोहियों की घोषणा: अब लाल सागर में केवल इजराइल से जुड़े जहाजों पर हमले
- गाजा संघर्षः लाल सागर में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला
अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन में लाइबेरिया के प्रतिनिधि ने पुष्टि की कि यह हमला बेहद घातक था और इसमें दो नाविकों की जान चली गई।

यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स एजेंसी (UKMTO) के अनुसार, इस जहाज को छोटी नावों से दागे गए रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से नुकसान पहुंचा। हमले के बाद जहाज समुद्र में एक ओर झुक गया है, जिससे उसकी स्थिरता पर भी खतरा मंडरा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इटरनिटी सी नामक इस जहाज के चालक दल में कुल 22 सदस्य थे, जिनमें 11 फिलीपींस से और एक रूस से है।
अब तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।


