इजराइल ने फ्रीडम फ़्लोटिला के कार्यकर्ताओं को देश छोड़ने का दिया आदेश, नहीं मानने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Date:

इजराइल ने फ्रीडम फ़्लोटिला के कार्यकर्ताओं को देश छोड़ने का दिया आदेश, नहीं मानने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की है कि गाजा पट्टी की ओर जा रहे फ्रीडम फ़्लोटिला कोएलिशन (FFC) के कार्यकर्ताओं को उनके देश वापस भेजा जाएगा। यह जानकारी इजराइली मंत्रालय ने अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से साझा की।

UN, aid groups hit out at Israeli plans for resuming Gaza aid distribution  | The Times of Israel

‘सेल्फी यॉट’ के यात्रियों को भेजा जाएगा उनके देश

मंत्रालय की ओर से पोस्ट में कहा गया सेल्फी यॉट’ के यात्रियों को उनके देश भेजने के लिए बेन गुरियन एयरपोर्ट लाया गया

न मानने पर होगी कानूनी कार्रवाई

इजराइली विदेश मंत्रालय ने साफ़ कर दिया है कि यदि कोई कार्यकर्ता इजराइल छोड़ने से इनकार करता है या जरूरी दस्तावेज़ों पर साइन नहीं करता, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय ने कहा जो लोग दस्तावेज़ों पर साइन नहीं कर रहे हैं, उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा ताकि उनके डिपोर्टेशन की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। यात्रियों से उनके देश के राजनयिक अधिकारी एयरपोर्ट पर मिले हैं।”

मानवीय मदद लेकर जा रहा था जहाज

इजराइली सेना ने सोमवार को फ्रीडम फ़्लोटिला कोएलिशन के जहाज को रोक लिया था, जो गाजा पट्टी में मानवीय मदद लेकर जा रहा था।

क्या है फ्रीडम फ़्लोटिला कोएलिशन?

फ्रीडम फ़्लोटिला कोएलिशन (FFC) एक जन आधारित वैश्विक एकजुटता आंदोलन है, जिसमें कई देशों के संगठन और नागरिक शामिल हैं। इस समूह का उद्देश्य है ग़ज़ा पर इजराइली नाकेबंदी को समाप्त करना और वहाँ मानवीय सहायता पहुँचाना।

इस घटना को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं आ सकती हैं, क्योंकि यह मुद्दा इंसानी मदद और राजनीतिक नियंत्रण के बीच संतुलन से जुड़ा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।