महेंद्र सिंह धोनी को मिला आईसीसी हॉल ऑफ फेम में स्थान, बोले – “यह पल हमेशा संजोकर रखूंगा”
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार को लंदन में आयोजित एक समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया। यह भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण रहा।
👉 यह भी पढ़ें:
धोनी ने जताई भावनाएं: “यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है”

हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने पर धोनी ने कहा आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है, जो दुनियाभर के अलग-अलग दौर के क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है।
ऐसे महान खिलाड़ियों के साथ अपना नाम देखना वाकई एक शानदार अनुभव है। यह वो पल है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।”
धोनी का शानदार करियर और ऐतिहासिक कप्तानी
धोनी ने भारत के लिए 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में:
- 90 टेस्ट,
- 350 वनडे, और
- 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।
उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन बड़ी ICC ट्रॉफियां जीतीं:
- 2007 में T20 वर्ल्ड कप,
- 2011 में वनडे वर्ल्ड कप,
- और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी।
सात दिग्गज खिलाड़ियों को मिली जगह
आईसीसी ने सोमवार को कुल सात खिलाड़ियों को हॉल ऑफ फेम में शामिल करने की घोषणा की, जिनमें पांच पुरुष और दो महिला क्रिकेटर शामिल हैं।
महेंद्र सिंह धोनी का यह सम्मान उनकी महान उपलब्धियों और भारतीय क्रिकेट में उनके अमिट योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने का प्रतीक है।


