ईरान-इजराइल तनाव चरम पर: खामेनेई का सुलह से इनकार, ट्रंप ने दी चेतावनी

Date:

ईरान-इजराइल तनाव चरम पर: खामेनेई का सुलह से इनकार, ट्रंप ने दी चेतावनी

ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव अब और गंभीर होता जा रहा है। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने एक्स पर एक के बाद एक तीखे संदेश साझा किए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि “ईरान कभी भी इजराइल के साथ सुलह नहीं करेगा।

👉 यह भी पढ़ें:

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मुस्लिमों से एकजुट रहने की अपील, कहा-  हमारा दुश्मन एक

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “युद्ध शुरू हो गया है।” खामेनेई ने ज़ायनिस्ट शासन को चेतावनी देते हुए कहा,हमें आतंकवादी ज़ायनिस्ट शासन को कड़ा जवाब देना चाहिए। हम ज़ायनिस्टों पर कोई दया नहीं दिखाएंगे।

ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान पर इजराइल के हमले बढ़े - Navabharat News

इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर बेहद आक्रामक भाषा में टिप्पणी करते हुए लिखा,हमें अच्छी तरह पता है कि तथाकथित ‘सुप्रीम लीडर’ कहां छिपे हुए हैं। वह एक आसान निशाना हैं, लेकिन फिलहाल वहां सुरक्षित हैं।”
उन्होंने आगे जोड़ा, “हम उन्हें अभी हटाने (मारने) नहीं जा रहे हैं, कम से कम अभी तो नहीं। लेकिन हम यह भी नहीं चाहते कि आम नागरिकों या अमेरिकी सैनिकों पर मिसाइलें दागी जाएं। हमारा सब्र अब खत्म होता जा रहा है।”

गौरतलब है कि 13 जून को इजराइल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों पर हमला किया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच खुला टकराव जारी है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jairam Ramesh ने अयोध्या मामले में सरकार पर साधा निशाना, कहा-भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों हो रही चोरी?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए राम के नाम पर वोट लिए गए, लेकिन राम के नाम को बदनाम किया जा रहा है। हाल ही में केदारनाथ और बद्रीनाथ से जुड़ी बातें सामने आई हैं, जहां दान की रकम भी चोरी की गई।