नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत के खिलाफ जहर उगल रहे खिलाड़ियों, नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक किए जा रहे हैं। इसी के तहत जैवलिन थ्रो खिलाड़ी अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक किया गया है। भारत में नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने पर लिखा आ रहा है-भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है। इस आशय के कानूनी अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया।
पहलगाम हमले के बाद सरकार ने उन पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया है जिनके भारत में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के विरुद्ध भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक कथन और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था। पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर, बासित अली और शाहिद अफरीदी के यूट्यूब अकाउंट भारत में बंद कर दिए गए हैं। पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर, माहिरा खान के इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत का पाकिस्तान को सख्त संदेश: ‘आतंकवाद बंद करो, वरना भुगतने होंगे परिणाम’
- मार्को रुबियो का बड़ा बयान — “भारत की चिंता पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन, ईरान मध्यस्थता नहीं”
- संयुक्त राष्ट्र में भारत का करारा प्रहार, पाकिस्तान के हिंसक इतिहास की दुनिया के सामने खोली परतें
- बीएसएफ मुख्यालय धमाका मामला: दिल्ली से मुख्य संदिग्ध हिरासत में, पाकिस्तान और खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े तार


