ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कालिबाफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने एक ही घंटे में सात दावे किए और सभी के सभी झूठे हैं।
कालिबाफ ने अपने संदेश में साफ चेतावनी दी कि यदि ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहती है, तो होर्मुज जलडमरूमध्य खुला नहीं रहेगा। उनका यह बयान ट्रंप के उस दावे के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि शांति समझौते तक ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी जाएगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- India-US Trade Deal: ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं, जल्द होगी डील!
- अब समझौता करना ही होगा’—ट्रंप का ईरान को सीधा संदेश, Israel-Lebanon Conflict के बीच बड़ा खुलासा
- ट्रंप की ईरान पर हाई-लेवल बैठक बेनतीजा: युद्धविराम पर नहीं बनी सहमति, परमाणु मुद्दे पर कायम गतिरोध
- अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी शांति की उम्मीद: 60 दिन के सीजफायर विस्तार पर सहमति, ट्रंप की मंजूरी का इंतजार
उन्होंने स्पष्ट किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा या बंद, यह सोशल मीडिया से नहीं बल्कि जमीनी हालात से तय होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मार्ग से गुजरने के लिए तय नियमों और ईरान की अनुमति का पालन करना होगा।
कालिबाफ ने यह भी कहा कि झूठ के सहारे न तो जंग जीती जा सकती है और न ही बातचीत को किसी नतीजे तक पहुंचाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि वह उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा भी रह चुके हैं, जो अमेरिका के साथ वार्ता के लिए इस्लामाबाद गया था।


