डार का डर ;दिया बयान: भारत आगे नहीं बढ़ता, तो हम भी तनाव कम करेंगे
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का डर उनके बयान के रूप में सामने आया है, जिससे साफ झलकता है कि पाकिस्तान अब पीछे हटने के संकेत दे रहा है और भारत से नरमी की उम्मीद कर रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Delhi Water Crisis: रेखा गुप्ता के एक बयान ने मचा दिया बवाल, विपक्ष बोला- ‘ऐसे कैसे चलेगा?’
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- क्या कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कह दी बड़ी बात
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या
जियो न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में डार ने कहा, “यदि मौजूदा हालात के मद्देनजर भारत आगे कोई कदम नहीं उठाता है, तो पाकिस्तान भी तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाना शुरू करेगा।”
उन्होंने बताया कि यह संदेश उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भी दिया था, जब रुबियो ने नई दिल्ली से बात करने के बाद उनसे संपर्क किया था।
इशाक डार ने कहा, “हमने आक्रामक कदम उठाया। अगर वे यहीं रुक गए, तो हम भी रुकने पर विचार करेंगे।”


