एचआईवी को लेकर दावा; कोशिका से निकाला जा सकता है संक्रमित जीन
👉 यह भी पढ़ें:
- Trump-Iran Nuclear Deal: ट्रंप का सबसे बड़ा दावा! ‘ईरान कभी नहीं बनाएगा परमाणु हथियार’, क्या Middle East में खत्म होने जा रहा है दशकों पुराना संकट?
- Trump का बड़ा दावा: क्या खत्म होने जा रहा है Iran-US War? आज साइन होगी Peace Deal या फिर बढ़ेगा Middle East Crisis?
- Breaking News: ट्रंप का बड़ा दावा! क्या ईरान ने भारतीय जहाजों को बनाया निशाना? अमेरिकी सेना की कार्रवाई पर उठे नए सवाल
- Iran-US War Breaking: ट्रंप का बड़ा दावा—‘ईरान से समझौता करीब’, क्या खत्म होने वाला है मध्य पूर्व का सबसे बड़ा संघर्ष?
- होर्मुज से युद्धविराम तक: ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान समझौते की आखिरी कड़ी पर दुनिया की नजर
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: अमेरिकी सेना का बड़ा दावा, ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ अभियान शुरू
वैज्ञानिकों ने कहा है कि उन्होंने जीन एडिटिंग तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सफलतापूर्वक कोशिका से एचआईवी को निकाल कर अलग किया है. वैज्ञानिकों के अनुसार, उन्होंने नोबेल प्राइज जीतने वाली क्रिस्पर जीन एडिटिंग तकनीक का इस्तेमाल कर संक्रमित कोशिका से एचआईवी को काटकर अलग किया है.

उन्होंने इस तकनीक का इस्तेमाल कर मॉलिक्यूलर स्तर पर कैंची की तरह डीएनए से काट कर संक्रमित हिस्सों को अलग किया है.यूनिवर्सिटी ऑफ एमस्टरडम की टीम का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि इस तरीके से शरीर से एचआईवी संक्रमण को निकाला जा सकता है.लेकिन इस तरीके से जल्द एचआईवी का इलाज हो सकेगा ऐसा नहीं है.



