नेपाल के बाद अब फ्रांस की सड़कों पर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने कई जगह लगाई आग, मचाई तोड़फोड़

Date:

नई दिल्ली। नेपाल के बाद अब फ्रांस की सड़कों पर भी बवाल मच गया है। पेरिस में बुधवार को लोग सड़कों पर उतर आए और कई जगह आगजनी की। कई इलाकों से तोड़फोड़ की खबरें भी आ रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं हैं।

New French PM to take office with 'Block Everything' protests already under  way – Europe live

प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि मैक्रों सरकार ने उनके लिए कोई काम नहीं किया। लोग प्रस्तावित बजट कटौती को लेकर भी नाराज हैं। सुरक्षा बलों को देश भर में तैनात कर दिया गया है। काफी संख्या में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाकर प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरो को हटा दिया गया था। वे देश के बढ़ते कर्ज को काबू करने को लेकर काम नहीं कर पा रहे थे। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने मंगलवार को सेबास्टियन लेकोर्नू को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।

फ्रांस के आंतरिक मंत्री ब्रूनो रेटैलो ने बताया कि पश्चिमी शहर रेन में एक बस को आग के हवाले कर दिया गया और दक्षिण-पश्चिम में एक पावर लाइन को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद ट्रेनें ठह हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी विद्रोह का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति मैक्रों के नेतृत्व और सख्त आर्थिक नीतियों से नाराज़ हैं और देशभर में गतिविधियां बाधित करने की योजना बना रहे हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Stock Market : तीन दिन की छुट्‌टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव

लगातार तीन दिन की छुट्‌टी के बाद सोमवार 29 जून को कुले शेयर बाजार की चाल काफी सुस्त नजर आई। आज बीएसई सेंसेक्स 45.26 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 77,055.21 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी ने 5.75 अंक की बढ़त के साथ 24,061.75 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।