फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी-दोनों देश मिलकर ऐसा हेलीकॉप्टर बनाएंगे, जो एवरेस्ट की ऊंचाई तक जाएगा

Date:

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इसके बाद साक्षा प्रेस कान्फ्रेंस भी हुई। इसमें पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश मिलकर माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई तक जाने वाला हेलीकॉप्टर बनाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस भारत के सबसे पुराने स्ट्रैटजिक पार्टनर में से एक है। आज हम अपने संबंधों को स्पेशस, ग्लोबल, स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप के रूप में स्थापित कर रहे हैं। यह ग्लोबल स्टेबिलिटी और प्रोग्रेस की पार्टनरशिप है। राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर हमने इस स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप को अभूतपूर्व गहराई और ऊर्जा दी है। पीएम मोदी ने एच-125 हेलीकॉप्टर का जिक्र करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि भारत और फ्रांस मिलकर माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ान भरने वाला विश्व का पहला हेलीकॉप्टर भारत में बनाएंगे। इसे हम पूरे विश्व को एक्सपोर्ट करेंगे। भारत और फ्रांस के बीच कोई बाउंड्री नहीं है। कुछ ही दिन पहले हमने ईयू से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया, ये फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भारत और फ्रांस के संबंधों में भी अभूतपूर्व गति लाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि इनोवेशन आईसोलेशन से नहीं, बल्कि कोलेबोरेशन से होता है। हर क्षेत्र में हम अपनी इंडस्ट्री और इनोवेशन को कलेक्ट करेंगे। हम अपने स्टूडेंट और रीर्सच के आदानप्रदान को सुगम बनाएंगे। ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने आतंकवाद और दुनिया के अलगअलग क्षेत्रों छाए जंग की आहट की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन, पश्चिमी एशिया या फिर इंडो पेसिफिक, हम हर क्षेत्र में शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे। आतंकवाद के हर रूप और स्वरूप को जड़ से मिटाना हमारी साझी प्रतिबद्धता है। हम जल्द ही फ्रांस में स्वामी विवेकानंद कल्चर खोलने जा रहे हैं। आज हम मिलकर एक नए अध्याय का शुभारंभ कर रहे हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

लोकसभा स्पीकर से मिले टीएमसी के बागी सांसद, त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी में विलय की चर्चा

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने रविवार को दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात की। टीएमसी के बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिज़न्स  पार्टी में विलय की बात कही है।