गाजा में मानवीय सहायता पहुंचने से रोकने के आरोप; इजराइल के बचाव में अमेरिका
अमेरिका ने कहा है कि इजराइल ने गाजा में मानवीय सहायता पहुंचने से रोकने में अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन नहीं किया है.अमेरिका ने इससे पहले इजराइल को अल्टीमेटम दिया था कि वह 30 दिनों के भीतर गाजा में मानवीय सहायता की पहुंच बढ़ाए या फिर सैन्य सहायता बंद होने का जोखिम उठाए.
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इजराइल ने गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं लेकिन इस पर अभी और काम किया जाना बाकी है.अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि गाजा में सहायता पहुंचाने के लिए एक नई क्रॉसिंग खोली गई है, जिससे उत्तरी क्षेत्र में फिर से सहायता पहुंचने लगी है.हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि जबालिया शरणार्थी कैंप तक मानवीय सहायता पहुंचाई गई है या नहीं.वहीं अमेरिकी दावे से अलग संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि गाजा में पहुंचाई जा रही मानवीय सहायता इस साल के सबसे निचले स्तर पर है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Coronavirus: अमेरिकी वैज्ञानिक ने की थी वुहान लैब को रिसर्च के लिए फंडिंग, तुलसी गबार्ड का बड़ा खुलासा
- Iran-US Peace Deal से बौखलाया Israel? नेतन्याहू का बड़ा ऐलान—’लेबनान से नहीं हटेंगे’, क्या ट्रंप और इजरायल में बढ़ गई दरार?
- भारतीय जहाजों पर हमले पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-मोदीजी ने पूरे देश की नाक कटा दी
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जोरदार हमला, अमेरिका का आज्ञाकारी नौकर बता दिया
- Middle East Ceasefire Breakthrough! हिजबुल्लाह और इजराइल में बड़ी डील, ट्रंप की मध्यस्थता से रुकेगा युद्ध?
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?



