फ्रांस में 55 साल का यौन शोषण कांड: 79 वर्षीय आरोपी पर 89 नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप, कई देशों तक फैला नेटवर्क

Date:

फ्रांस में 55 साल का यौन शोषण कांड: 79 वर्षीय आरोपी पर 89 नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप, कई देशों तक फैला नेटवर्क

फ्रांस एक बार फिर एक भयावह यौन अपराध मामले से दहल उठा है। 79 वर्षीय व्यक्ति पर 55 वर्षों तक 89 नाबालिग लड़कों के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण करने का आरोप लगा है। अभियोजकों ने इस मामले में आरोपी का नाम सार्वजनिक करते हुए लोगों से आगे आने की अपील की है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम जैक्स लेवेगल है। उसे फरवरी 2024 में नाबालिगों के साथ गंभीर यौन अपराधों के आरोप में औपचारिक जांच के दायरे में लिया गया था और अप्रैल 2025 से वह न्यायिक हिरासत में है।

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी के एक रिश्तेदार को उसकी एक USB ड्राइव मिली। इसमें आरोपी द्वारा खुद लिखी गई लगभग 15 वॉल्यूम की डिजिटल ‘आत्मकथा’ थी। इन दस्तावेजों के आधार पर जांच एजेंसियों ने 1967 से 2022 के बीच हुए अपराधों की जानकारी जुटाई और अब तक 89 पीड़ितों की पहचान की है। उस समय पीड़ितों की उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच थी।

प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है और लोगों से अपील की है कि यदि उनके पास कोई जानकारी हो तो वे संपर्क करें।

जांच में यह भी सामने आया है कि कथित अपराध केवल फ्रांस तक सीमित नहीं थे। आरोपी के दस्तावेजों में जर्मनी, स्विट्जरलैंड, पुर्तगाल, मोरक्को, अल्जीरिया, नाइजर, फिलीपींस, भारत, कोलंबिया और न्यू कैलेडोनिया जैसे देशों का जिक्र है, जहां वह शिक्षक के रूप में कार्यरत था।

आरोपी ने अपने परिवार के दो सदस्यों की हत्या करने की बात भी कबूल की है। उसने कथित तौर पर कैंसर से पीड़ित अपनी मां और 92 वर्षीय चाची की हत्या करने की बात स्वीकार की है। इन आरोपों की अलग से जांच की जा रही है।

फ्रांस इससे पहले भी पेलिकॉट केस जैसे बड़े यौन अपराध से हिल चुका है, जिसमें एक पति को अपनी पत्नी को नशीली दवा देकर वर्षों तक कई पुरुषों से दुष्कर्म करवाने का दोषी ठहराया गया था।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।