महाराष्ट्र के अमरावती जिले से सामने आए एक बेहद सनसनीखेज और जघन्य मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। परतवाड़ा क्षेत्र में एक युवक अयान अहमद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिस पर 180 से अधिक लड़कियों के यौन उत्पीड़न और 350 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने के गंभीर आरोप हैं।
अब इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी उजेर खान इकबाल खान को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया है कि उसने मुख्य आरोपी के मोबाइल से वीडियो डाउनलोड कर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- बिहार विधानसभा में वायरल वीडियो पर सियासी संग्राम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को लेकर आरोप–प्रत्यारोप तेज
- वायरल वीडियो विवाद: कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव निलंबित, सरकार ने दिए जांच के आदेश
- पचमढ़ी..दुनिया के बड़े नेता किस भाषा में बोल रहे हैं… दुनिया खत्म करने की धमकी दे रहे हैं…शिवराज
- पचमढ़ी..दुनिया के बड़े नेता किस भाषा में बोल रहे हैं… दुनिया खत्म करने की धमकी दे रहे हैं…शिवराज
पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस संभावना पर भी विचार कर रही है कि इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
मुख्य आरोपी अयान अहमद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और अदालत ने उसे 21 अप्रैल 2026 तक पुलिस हिरासत में भेजा है। पुलिस को उसके मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।
अब तक इस मामले में आठ पीड़िताओं की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस इस पूरे मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए पीड़िताओं की पहचान गोपनीय रखने का प्रयास कर रही है। साथ ही, साइबर टीम द्वारा मिटाए गए डिजिटल डेटा को भी रिकवर करने की कोशिश की जा रही है।
इस मामले में भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे की शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाता था।
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक-दो व्यक्तियों का मामला नहीं बल्कि एक संगठित गिरोह की साजिश प्रतीत होती है, जिसमें वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर फैलाए गए।


