वायरल वीडियो विवाद: कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव निलंबित, सरकार ने दिए जांच के आदेश
कर्नाटक के डीजीपी (सिविल राइट्स एनफोर्समेंट) रामचंद्र राव को सोमवार रात निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा उन कथित वीडियो की जांच के आदेश के बाद की गई, जिनमें एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को अपने कार्यालय में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- अमरावती कांड: सैकड़ों लड़कियों के शोषण और वीडियो वायरल मामले में नया खुलासा, संगठित गिरोह की आशंका
- बिहार विधानसभा में वायरल वीडियो पर सियासी संग्राम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को लेकर आरोप–प्रत्यारोप तेज
- पचमढ़ी..दुनिया के बड़े नेता किस भाषा में बोल रहे हैं… दुनिया खत्म करने की धमकी दे रहे हैं…शिवराज
- पचमढ़ी..दुनिया के बड़े नेता किस भाषा में बोल रहे हैं… दुनिया खत्म करने की धमकी दे रहे हैं…शिवराज
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि मामले की विस्तृत जांच के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा,हम कार्रवाई करेंगे। कोई भी क़ानून से ऊपर नहीं है।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली थी, जिसके बाद तुरंत जांच के निर्देश दिए गए। निलंबन का आदेश ऐसे समय में आया है, जब सोशल मीडिया पर कुछ कथित वीडियो तेजी से वायरल हो गए, जिससे राजनीतिक हलकों में भी नाराजगी और हलचल देखने को मिली।
हालांकि, इन वीडियो के स्रोत और उनकी प्रामाणिकता की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। राज्य सरकार ने साफ किया है कि जांच के दौरान इन वीडियो की भी गहन पड़ताल की जाएगी।


