हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 37डी में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से करीब 20 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझाने के लिए सेक्टर 37, भीम नगर, सेक्टर 29 और उद्योग विहार स्थित दमकल केंद्रों से टीमें भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को आसपास की झुग्गियों में फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
वहीं, दूसरी घटना में रोहिणी के बुध विहार इलाके में झुग्गियों और कबाड़ में लगी आग ने तीन लोगों की जान ले ली। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक, देर रात लगी आग की सूचना मिलते ही छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
अधिकारियों के मुताबिक, आग एक ऐसे भूखंड में लगी थी जहां झुग्गियां बनी हुई थीं और कबाड़ का सामान जमा था। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
इन दोनों घटनाओं के बाद प्रभावित इलाकों में दहशत और दुख का माहौल है,


