रोड आइलैंड के हॉकी एरीना में गोलीबारी: मैच के दौरान चली गोलियां, हमलावर समेत तीन की मौत

Date:

रोड आइलैंड के हॉकी एरीना में गोलीबारी: मैच के दौरान चली गोलियां, हमलावर समेत तीन की मौत

अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में एक हॉकी एरीना के भीतर हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस हिंसक घटना में संदिग्ध हमलावर सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

यह घटना पॉटकेट शहर स्थित डेनिस एम. लिंच एरीना में हुई, जहां उस समय दो स्कूल छात्र टीमों के बीच हॉकी मैच चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैच के दौरान अचानक गोलियों की आवाज गूंजी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में एक युवती भी शामिल है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया है कि हमलावर ने घटना के बाद खुद को भी गोली मार ली। आशंका जताई जा रही है कि वह अपने ही परिवार के सदस्यों को निशाना बना रहा था।

पुलिस के अनुसार तीन अन्य पीड़ितों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।

रोड आइलैंड के गवर्नर डैन मैकी ने। सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि राज्य पुलिस स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है और पीड़ितों व उनके परिवारों के लिए प्रार्थना की जा रही है।

इस घटना से कुछ महीने पहले, रोड आइलैंड के पास स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी और थॉमस एस. वूटन हाई स्कूल में भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी, फिलहाल रोड आइलैंड की ताजा घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। जांच एजेंसियां हमले के कारणों और हमलावर की पृष्ठभूमि की पड़ताल कर रही हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर

शहर के प्रतिष्ठित शामिल यशवंत क्लब के चुनाव के लिए रविवार 28 जून को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मुख्य मुकाबला पम्मी छाबड़ा और जीतू जैन के पैनल की बीच था। इस चुनाव में यशवंत क्लब के सदस्यों ने गौरानी-सचदेवा पैनल पर अपना विश्वास जताया। हालंकि पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी जोरदार टक्कर दी।