वंदे मातरम पर केंद्र का बड़ा फैसला: अब हर सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्रगान से पहले होगा अनिवार्य गायन

Date:

वंदे मातरम पर केंद्र का बड़ा फैसला: अब हर सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्रगान से पहले होगा अनिवार्य गायन

केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर अहम फैसला लेते हुए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक अब सभी प्रमुख सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ का पूरा आधिकारिक संस्करण गाया या बजाया जाएगा। यह राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले प्रस्तुत किया जाएगा।

नई गाइडलाइन के अनुसार ‘वंदे मातरम’ का छह पैरा वाला आधिकारिक संस्करण, जिसकी अवधि लगभग 3 मिनट 10 सेकंड है, बड़े सरकारी आयोजनों, सरकारी स्कूलों के कार्यक्रमों और अन्य औपचारिक अवसरों पर अनिवार्य रूप से गाया या बजाया जाएगा।

निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि जब किसी कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान दोनों शामिल हों, तो पहले ‘वंदे मातरम’ और उसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों के लिए सम्मान में खड़ा होना अनिवार्य होगा।

गृह मंत्रालय ने शैक्षणिक संस्थानों को भी निर्देश दिया है कि वे दैनिक प्रार्थना या अन्य शैक्षणिक कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ को बढ़ावा दें। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों और आम नागरिकों में राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना को मजबूत करना है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के तीनों उम्मीदवारों की जीत पर बोले दिग्विजय सिंह-सब ने मिलजुलकर की चोरी, कमलनाथ ने भी साधा निशाना

मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव से कांग्रेस पूरी तरह बाहर हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द होने के बाद आज गुरुवार को भाजपा के तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया है। इस पर पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।