डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मार्क रुट से मुलाकात के बाद नाटो पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह सैन्य गठबंधन न पहले अमेरिका के साथ खड़ा हुआ और न ही भविष्य में भरोसेमंद साबित होगा।
ट्रंप ने अपने सोशल मंच पर लिखा कि जब अमेरिका को नाटो की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उसने साथ नहीं दिया, और अगर आगे कभी जरूरत पड़ी तो भी वही स्थिति रहेगी। उन्होंने व्यंग्य करते हुए ग्रीनलैंड का जिक्र किया और उसे खराब तरीके से चलाया गया बड़ा बर्फ का टुकड़ा बताया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Iran-US Tension: ट्रंप की खुली धमकी के बाद ईरान का पलटवार, क्या Hormuz Strait और Lebanon Crisis से फिर भड़केगी Middle East War?
- Ranchi RSS Office Attack Mystery: दुबई से आया था टास्क? ISI और आतंकी नेटवर्क कनेक्शन के खुलासे से मचा हड़कंप!
- फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिले पीएम मोदी, उठाया नाविकों की सुरक्षा का मामला
- Trump-Iran Nuclear Deal: ट्रंप का सबसे बड़ा दावा! ‘ईरान कभी नहीं बनाएगा परमाणु हथियार’, क्या Middle East में खत्म होने जा रहा है दशकों पुराना संकट?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- Oman Gulf Attack: 3 भारतीय नाविकों की मौत पर भड़का देश, Shashi Tharoor ने अमेरिका से पूछा- ‘क्या भारतीय अब आसान निशाना बन गए हैं?’
दरअसल, ट्रंप पहले भी ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने की इच्छा जता चुके हैं, जिसका नाटो के कई सहयोगी देशों ने विरोध किया था।
वहीं, नाटो प्रमुख मार्क रुट ने एक साक्षात्कार में कहा कि उनकी ट्रंप के साथ बातचीत खुलकर और स्पष्ट तरीके से हुई। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद दुनिया अब पहले से अधिक सुरक्षित हुई है।



