नितिन नवीन ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री के चयन को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार सुचारु रूप से आगे बढ़ रही है।
उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि गठबंधन के भीतर सब कुछ एकजुटता के साथ चल रहा है और सभी फैसले नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लिए जा रहे हैं। साथ ही यह भी बताया कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?
- नीतीश कुमार बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की बैठक में लगी मुहर, बिहार की कमान एक बार फिर कुशवाह के हाथ
- Maharashtra Politics: ‘टेस्ट ट्यूब बेबी’ से लेकर ‘बिके हुए नेता’ तक, संजय राउत के हमले से गरमाई शिवसेना की सियासत
- West Bengal Politics: TMC नेता जहांगीर खान के बाद पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन से बढ़ा था तनाव, अब क्या होगा अगला कदम?
- President Droupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी का खास संदेश वायरल, राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणादायक यात्रा पर पूरे देश की नजर
- FATF में भारत की ऐतिहासिक एंट्री! पहली बार मिला Vice President पद, आतंकवादी फंडिंग पर अब भारत की नजर
भाजपा की भूमिका पर जोर देते हुए नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी हमेशा गठबंधन धर्म का पालन करती आई है, इसी वजह से सहयोगी दल उस पर भरोसा बनाए रखते हैं।
चुनाव प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले चुनावों में, चाहे पश्चिम बंगाल हो या असम, हर जगह बेहतर प्रदर्शन करेगी।
तीन-भाषा फॉर्मूले को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी राज्य को आशंकित होने की जरूरत नहीं है। सरकार राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत का भी पूरा सम्मान कर रही है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए नितिन नवीन ने कहा कि जमीनी स्तर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उनका प्रभाव अब कमजोर पड़ चुका है और जनता उन्हें नकार चुकी है।



