अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की अहम यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। रवाना होने से ठीक पहले ट्रंप ने ईरान को लेकर तीखा बयान दिया और साफ कहा कि ईरान के साथ चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए उन्हें चीन की किसी मदद की जरूरत नहीं है।
ट्रंप ने बताया कि चीन दौरे के दौरान उनकी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से बातचीत होगी। हालांकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि ईरान इस बातचीत का मुख्य विषय नहीं होगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Iran-US Talks 2026: डोनाल्ड ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- दोहा में अमेरिका से नहीं होगी कोई बातचीत
- Iran-US Peace Deal: Switzerland Summit में बड़ा फैसला! Hormuz Strait, Nuclear Deal और Lebanon Ceasefire पर बनी नई कमेटी, क्या टल जाएगा Middle East War?
- Iran-US Tension: ट्रंप की खुली धमकी के बाद ईरान का पलटवार, क्या Hormuz Strait और Lebanon Crisis से फिर भड़केगी Middle East War?
- Iran vs Israel Crisis: क्या सचमुच बंद हो गया Hormuz Strait? ईरान की चेतावनी से मचा वैश्विक हड़कंप, तेल बाजार में बढ़ा तनाव
- Hormuz Strait Rules Changed: ईरान का बड़ा फैसला! अब बिना परमिट नहीं गुजर पाएंगे जहाज, क्या पड़ेगा तेल की कीमत पर असर
- Iran-US Deal पर बढ़ा तनाव! ट्रंप के सख्त रुख के बाद ईरान की खुली चेतावनी – क्या टूटने वाला है ऐतिहासिक समझौता?
ट्रंप ने कहा, “हमारे पास चर्चा के लिए बहुत सारे मुद्दे हैं। सच कहूं तो ईरान हमारे एजेंडे में नहीं है, क्योंकि ईरान पहले से ही हमारे नियंत्रण में है।”
उन्होंने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “या तो हम किसी समझौते पर पहुंचेंगे या फिर ईरान पूरी तरह तबाह हो जाएगा।”
गौरतलब है कि चीन के विदेश मंत्रालय ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। करीब नौ साल बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की यह चीन यात्रा होने जा रही है।
बताया जा रहा है कि ट्रंप की यह यात्रा मार्च महीने में प्रस्तावित थी, लेकिन मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और संघर्ष की वजह से इसे टाल दिया गया था। अब इस यात्रा को अमेरिका-चीन संबंधों और वैश्विक राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



