Badrinath Temple चढ़ावा हेराफेरी मामले में एक्शन, आरोपी कर्मचारी सस्पेंड, जांच करने पहुंची समिति

Date:

देहरादून। अयोध्या के राम मंदिर की तरह बदरीनाथ मंदिर में भी चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोपों की जांच चल रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

बताया जाता है कि आरोपी कर्मचारी बदरीनाथ धाम में प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से जुड़ा हुआ था। ये दोनों व्यवस्थाएं मंदिर संचालन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। प्रोटोकॉल व्यवस्था में पांच कर्मचारी तैनात रहते हैं जबकि थाली भेंट गणना कार्य में छह कर्मचारी अपनी सेवाएं देते हैं। आरोपी कर्मचारी को प्रोटोकॉल का नोडल अधिकारी भी बनाया गया था।

👉 यह भी पढ़ें:

पहले देहरादून में तैनात था कर्मचारी

आरोप कर्मचारी की तैनाती पूर्व में बीकेटीसी के देहरादून कार्यालय में थी। इस वर्ष उसे बदरीनाथ धाम में नियुक्त किया गया था। हाल ही में उस पर आर्थिक अनियमितता और चढ़ावे में हेराफेरी के आरोप लगने के बाद बीकेटीसी ने मामले की जांच शुरू की। सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने कहा कि जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आरोपी कर्मचारी को प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटा दिया गया था।

जांच समिति बदरीनाथ में शुरू की जांच

शासन ने जांच के लिए गढ़वाल कमिश्नर आनंदस्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति 15 दिन के भीतर आख्या एवं संस्तुतियां शासन को सौंपेगी। मामले में नौटियाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की ओर से जारी आदेश के अनुसार दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष गढ़वाल कमिश्नर होंगे, जबकि एनएचएम के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी, वित्त निदेशक जगत सिंह को सदस्य बनाया गया है।

40 दिन का फुटेज सुरक्षित

जांच समिति ने नौटियाल द्वारा दायित्वों के निर्वहन में अनियमितताओं की पुष्टि कर कहा कि ऐसा कृत्य जानबूझकर किया जाना प्रतीत हो रहा है। समिति ने नौटियाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर भविष्य में सख्त कदम उठाने की संस्तुति की। इसके बाद नौटियाल को तत्काल निलंबित कर दिया गया। उन्हें बीकेटीसी कार्यालय, ज्योतिर्मठ से संबद्ध किया गया है। बदरीनाथ धाम में दान और चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी के मामले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। जांच एजेंसियों ने मंदिर परिसर में पिछले 40 दिनों की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर ली है और उसकी बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पुष्प विहार कॉलोनी विवाद में 20 सदस्यों को तगड़ा झटका, सिविल कोर्ट ने दावा किया खारिज, साबित नहीं कर पाए अपना स्वामित्व

वर्षों से विवादों में घिरे पुष्प विहार कॉलोनी भूमि मामले में 20 दावेदारों को बड़ा कानूनी झटका लगा है। इंदौर के दशम जिला न्यायाधीश ने करीब 68.898 एकड़ भूमि से जुड़े सिविल वाद को पूरी तरह खारिज करते हुए साफ कर दिया कि वादी न तो अपने स्वामित्व को अदालत में साबित कर सके और न ही उस बिक्री विलेख को अवैध घोषित कराने के लिए पर्याप्त कानूनी आधार प्रस्तुत कर पाए, जिसे उन्होंने चुनौती दी थी।