Kashi Vishwanath Temple News: काशी विश्वनाथ मंदिर में अचानक चली PAC जवान की कार्बाइन, 3 श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी 

Date:

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात PAC के एक जवान की कार्बाइन से कथित तौर पर अचानक फायर हो गया। राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी श्रद्धालु को नहीं लगी, लेकिन पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और गिट्टियां आसपास मौजूद लोगों को लग गईं, जिससे तीन श्रद्धालु घायल हो गए।

घायलों की पहचान निक्की गुप्ता, राम बाबू और विकास यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा भेजा गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य बताई है और किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4बी के पास हुई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान पीएसी जवान की कार्बाइन से गलती से फायर हो गया। गोली पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे आसपास मौजूद श्रद्धालुओं तक पहुंचे, जिससे वे घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना से मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया तथा मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एहतियात के तौर पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और संबंधित पीएसी जवान से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आकस्मिक फायरिंग (Accidental Firing) का प्रतीत होता है। हालांकि यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है कि गोली किन परिस्थितियों में चली और क्या सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डायमंड कॉलोनी विवाद के बाद फिर निशाने पर भूमाफिया दीपक मद्दा, कलेक्टर के आदेश पर खुलने लगीं पुरानी फाइलें

डायमंड कॉलोनी में दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के बाद एक बार फिर जेल रिटर्न भूमाफिया दिलीप सिसोदिया उर्फ दीपक मद्दा निशाने पर है। पुलिस के एक्शन के बाद अब प्रशासन ने भी मोर्चा खोल लिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर सहकारिता विभाग भी इसकी सारी फाइलें खोलने में जुट गया है।